Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

अग्निमित्रा पाल पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि बांकुड़ा जिले के खतरा ढलाई रोड, जीवनपुर निवासी जयंत विश्वास की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया। जयंत ने ईमेल के जरिए शिकायत भेजी, जिसके आधार पर बीएनएस की धारा 126(2), 124(4)/35 और 109 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

25 Apr 2026

अग्निमित्रा पाल पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

आसनसोल। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश कमेटी की उपाध्यक्ष अग्निमित्रा पाल पर कथित जानलेवा हमले के मामले में हीरापुर थाना पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि बांकुड़ा जिले के खतरा ढलाई रोड, जीवनपुर निवासी जयंत विश्वास की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया। जयंत ने ईमेल के जरिए शिकायत भेजी, जिसके आधार पर बीएनएस की धारा 126(2), 124(4)/35 और 109 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हीरापुर थाना क्षेत्र के रहमत नगर निवासी 49 वर्षीय असगर अली को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जांच अधिकारी एवं निरीक्षक अंजन मंडल की अपील पर अदालत ने आरोपी को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना गुरुवार की है, जब भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का दौरा कर रही थीं। इसी दौरान हीरापुर थाना क्षेत्र के रहमत नगर इलाके में उनकी गाड़ी पर कथित रूप से पत्थर फेंका गया, जिससे वाहन का पिछला शीशा टूट गया। घटना के बाद अग्निमित्रा पाल ने हीरापुर थाने पहुंचकर मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी।

इस घटना के बाद अग्निमित्रा पाल की गाड़ी में हेलमेट पहनकर बैठी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी।

शिकायतकर्ता जयंत विश्वास ने अपने ईमेल में आरोप लगाया है कि गुरुवार को अग्निमित्रा पाल आलम नगर उर्दू स्कूल में बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 135, 136, 137 और 138 पर पहुंची थीं। इसी दौरान कथित रूप से तृणमूल समर्थकों ने उनकी कार पर पथराव किया और शीशा तोड़ दिया। शिकायत में इसे हत्या का प्रयास बताया गया है, जिसके आधार पर बीएनएस की धारा 109 भी जोड़ी गई है।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अग्निमित्रा पाल पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्ता
बताया जा रहा है कि बांकुड़ा जिले के खतरा ढलाई रोड, जीवनपुर निवासी जयंत विश्वास की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया। जयंत ने ईमेल के जरिए शिकायत भेजी, जिसके आधार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News